नुपुर शर्मा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए, उदयपुर की घटना के लिए वह अकेली जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट

By रेनू तिवारी | Jul 01, 2022

नुपुर शर्मा की  पैगंबर मुहम्मद पर की गयी विवादित टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर शर्मा से कहा है कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उनके विवादित बयान के कारण ही उदयपुर की घटना को अंजाम दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा, जिनकी पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणियों ने खाड़ी देशों में बड़े पैमाने पर गुस्सा पैदा हुआ और पूरे देश में जिसका विरोध किया गया। कई जहगों पर हिंसा हुई। अब नुपुर शर्मा को सामने आकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा, "हमने इस पर बहस देखी कि उन्हें कैसे उकसाया गया। लेकिन जिस  तरह से उन्होंने यह सब कहा और बाद में कहा कि वह एक वकील थी, वह शर्मनाक है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: सरकार ने पेट्रोल-डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाया टैक्स, घरेलू बाजार पर पड़ेगा असर?

निर्दलीय विधायक नूपुर शर्मा ने अपने खिलाफ एफआईआर को दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। नुपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई और पुणे सहित कई राज्यों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि उनकी जान को खतरा है। SC ने कहा है कि शर्मा की टिप्पणी "परेशान करने वाली" है। वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने सवाल किया, "ये टिप्पणी करने का उनका क्या काम है?" उन्होंने कहा कि उन्होंने टिप्पणियों के लिए माफी मांगी और टिप्पणियों को वापस ले लिया।

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात