प्रधानमंत्री मोदी ने PSLV C-53 मिशन की सफलता पर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी

pm modi
Google common license

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएसएलवी सी53 मिशन की सराहना की।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पीएसएलवी सी53 मिशन ने अंतरिक्ष में भारतीय स्टार्टअप के दो पेलोड प्रक्षेपित कर नयी उपलब्धि हासिल की है। इस साहसिक कार्य के लिए इन-स्पेसई और इसरो को बधाई।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिक्ष में भारतीय स्टार्ट-अप के दो पेलोड भेजने की उपलब्धि हासिल करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पीएसएलवी सी53 मिशन की शुक्रवार को प्रशंसा की और भरोसा जताया कि कई और भारतीय कंपनियां निकट भविष्य में अंतरिक्ष में पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का मास्टरस्ट्रोक है एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम बनाना?

इसरो ने एक सप्ताह के भीतर अपने दूसरे सफल मिशन में श्रीहरिकोटा स्थित प्रक्षेपण स्थल से तीन विदेशी उपग्रहों को बृहस्पतिवार को पीएसएलवी सी53 से अंतरिक्ष की सटीक कक्षा में स्थापित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पीएसएलवी सी53 मिशन ने अंतरिक्ष में भारतीय स्टार्टअप के दो पेलोड प्रक्षेपित कर नयी उपलब्धि हासिल की है। इस साहसिक कार्य के लिए इन-स्पेसई और इसरो को बधाई। मुझे भरोसा है कि कई और भारतीय कंपनियां निकट भविष्य में अंतरिक्ष में पहुंचेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़