नुपूर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, महाराष्ट्र पुलिस ने किया तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित पदाधिकारी नुपूर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए 22 जून को पेश होने को कहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता की टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र के ठाणे जिले की मुंब्रा पुलिस ने उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। अधिकारी ने बताया कि तदनुसार, मुंब्रा पुलिस ने शर्मा को 22 जून को जांच अधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शर्मा को ईमेल के साथ-साथ स्पीड पोस्ट के जरिए समन भेजा है, जिसमें उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की विस्तृत जानकारी दी गई है। 

 

इसे भी पढ़ें: सभी धर्मों पर सॉफ्ट स्टैंड: धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले नेताओं की बीजेपी ने बनाई लिस्ट, 27 को दी ऐसे बयानों से बचने की नसीहत


भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर शर्मा को रविवार को निलंबित कर दिया था। कई मुस्लिम देशों ने इस टिप्पणी की निंदा की है। एक अधिकारी के अनुसार इस बीच, मुंबई पुलिस ने संबंधित चैनल से वह वीडियो क्लिप सौंपने को कहा है जिसमें शर्मा कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो मुंबई पुलिस ने शर्मा को अभी तलब नहीं किया है लेकिन खबर चैनल को उनके बयान का वीडियो सौंपने को कहा है। एक दिन पहले मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने कहा था कि शर्मा को प्राथमिकी के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा जाएगा। 

 

इसे भी पढ़ें: पैगंबर पर बोलकर नुपुर शर्मा ने नहीं की कोई गलती, नीदरलैंड सांसद ने कहा- भारत के मेरे प्यारे दोस्तों, इस्लामिक देशों से मत डरो


मुंबई पुलिस ने एक खबर चैनल पर बहस के दौरान पैगंबर के बारे में कथित रूप से विवादित टिप्पणी करने को लेकर 28 मई को पाइधोनी थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने बताया था कि शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 295ए (किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्थाओं का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम करके आहत करना), 153 ए (समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 505 (दो) (सार्वजनिक उपद्रव को भड़काने वाले बयान) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज