संसद पहुंचा नुसरत जहां की शादी का विवाद, भाजपा सांसद ने की सदस्यता रद्द करने की मांग

By अंकित सिंह | Jun 22, 2021

तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां का शादी विवाद मामला अब संसद पहुंच गया है। भाजपा की ओर से उनकी सदस्यता को खत्म किए जाने की मांग शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने नुसरत जहां की सदस्यता को रद्द किए जाने की मांग की है। पश्चिम बंगाल की बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां पर शादी को लेकर मतदाताओं को धोखे में रखने का आरोप लगाते हुए संघमित्रा ने कहा कि नुसरत ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के दौरान अपने नाम का उच्चारण नुसरत जहां रूही जैन के तौर पर किया था। लोकसभा की वेबसाइट पर भी नुसरत जहां के पति का नाम लिखिए जैन लिखा हुआ है। संघमित्रा ने नुसरत पर संसद की गरिमा को धूमिल करने का भी आरोप लगाया और कहा कि इस मामले को एथिक्स कमेटी को भेजा जाना चाहिए। उन्होंने नुसरत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संघमित्रा ने नुसरत का दुल्हन की तरह संसद में सज कर आना तथा ममता बनर्जी का रिसेप्शन में शामिल होने का भी जिक्र किया है। 

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत