एलएसी के करीब न्योमा वायु सैनिक अड्डा चालू; वायुसेना प्रमुख ने सी-130जे से की लैंडिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लद्दाख स्थित मुथ-न्योमा एयरबेस का संचालन बुधवार को शुरू हो गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने सी-130जे परिवहन विमान से वहां उतरकर एयरबेस का औपचारिक उद्घाटन किया। यह वायु सैनिक अड्डा लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है।

वायु सैनिक अड्डे को चालू करने के लिए 218 करोड़ रुपये की परियोजना का क्रियान्वयन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा किया गया था। इस परियोजना की आधारशिला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सितंबर 2023 में रखी गई थी। इस वायु सैनिक अड्डे का उपयोग अब लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और परिवहन विमानों द्वारा किया जा सकेगा।

प्रमुख खबरें

AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी