Delhi New CM का नाम हो गया तय! औपचारिक ऐलान होना बाकी, 3000 गेस्ट के बीच ये दिग्गज नेता की बेटी लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ?

By अभिनय आकाश | Feb 19, 2025

दिल्ली में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी दिल्ली में किसी पूर्वांचली को सीएम बनने का मौका दे सकती है। ये जानकारी भी सामने आ रही है कि किसी सिख को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक मनजिंदर सिंह सिरसा या अरविंदर सिंह लवली का नाम आगे चल रहा है। आज शाम सात बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक है। पंडित पंथ मार्ग पर बीजेपी विधायकों की बैठक होगी। इसी बैठक में नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो जाएगा और 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक शपथग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। वैसे बीजेपी के अगले मुख्यमंत्री के लिए कई अनुभवी बीजेपी नेताओं का नाम चर्चा में है। मगर बीजेपी का इतिहास कम चर्चित नेताओं को आगे बढ़ाने का रहा है। मध्य प्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा और ओडिशा में मोहन मांझी इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि बीजेपी दिल्ली में किसी पूर्वांचली को मुख्यमंत्री बना सकती है। दिल्ली में पूर्वांचली वोटरों की अच्छी तादाद है और जिन्होंने इस चुनाव में पार्टी को खुलकर वोट भी किया है। बीजेपी ने इस बार झुग्गी और कच्ची कॉलोनियों में बेहतर प्रदर्शन किया जहां पूर्वांचलों की तादाद ज्यादा है। 

इसे भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन की बढ़ेगी मुश्किलें, राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को दे दी कौन सी मंजूरी?

सीएम के साथ छह मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार अभी स्पष्ट नहीं है कि किसे मंत्री पद मिलेगा। लेकिन अनुसूचित जाति, बनिया, पूर्वांचली, पंजाबी और सिख समुदायों और जाति समूह को प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है। सरकार में महिलाओं को भी शामिल किया जा सकता है।  बताया जा रहा है कि शपथग्रहण में पीएम मोदी समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। इसके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए शासित राज्यों के सीएम को भी न्यौता दिया जा रहा है। ताकी शक्ति प्रदर्शन किया जा सके। फिल्मी सितारे और उद्दोगपतियों की भी मौजूदगी रहेगी। शपथ ग्रहण में 3 हजार गेस्ट को न्यौता दिया गया है और इसलिए तैयारियां भी जोरों पर है। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें