नागरिकों के सूचित होने पर आते हैं बदलाव: ओबामा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2016

वाशिंगटन। आगामी 10 माह से भी कम समय में व्हाइट हाउस से जाने की तैयारी कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि देश में बदलाव तब आता है, जब नागरिक सूचित होते हैं, उनका जुड़ाव होता है और वे मुश्किल सवाल पूछते हैं। ओबामा ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में कहा, ‘‘बदलाव तब आता है, जब नागरिक सूचित होते हैं, उनका जुड़ाव होता है, वे ध्यान देते हैं और मुश्किल सवाल पूछते हैं।’’

 

शिकागो लॉ स्कूल के छात्रों के साथ संवाद में ओबामा ने कहा, ‘‘सिर्फ दूसरों के बारे में ही नहीं बल्कि अपने बारे में भी मुश्किल सवाल पूछना। जिस भी सिद्धांत के साथ हम खुद को जोड़ते हैं, उसके साथ बेहद सहज न होना। आप इस स्कूल में ऐसी समालोचनात्मक सोच सीख रहे हैं, जो आप लोगों को वाकई अच्छे नागरिक बनने देगी। इसका इस्तेमाल कीजिए।’’ ओबामा ने कहा, ‘‘मेरे जीवन का यह अहम हिस्सा पूरा हो रहा है लेकिन मैंने यह पहले भी कहा है। जब मैं यहां पढ़ा रहा था, मैं इसमें यकीन रखता था। अब राष्ट्रपति रह चुकने के बाद, मैं इसमें और अधिक यकीन करने लगा हूं..एक लोकतंत्र में सबसे अहम कार्यालय नागरिकों का कार्यालय है। मैं वाकई इसमें यकीन रखता हूं।’’ ओबामा का राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 20 जनवरी 2017 में पूरा हो रहा है। तब अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति पदभार संभाल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव