By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2025
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कोटे में बदलाव किए बिना मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर अडिग है।
उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ जरांगे द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी पर आपत्ति जताई। बावनकुले ने कहा, महाराष्ट्र फडणवीस का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। राज्य की जनता यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें (जरांगे को) सबक सिखाया जाए।