ओबेरॉय समूह और EESL अब साथ मिलकर करेंगे बिजनेस, समझौते पर किया हस्ताक्षर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

नयी दिल्ली। ओबेरॉय समूह ने अपनी संवहनीयता पहल को आगे बढ़ाते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की ईईएसएल के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एक बयान के मुताबिक, ‘‘अपनी संवहनीयता पहल को बढ़ाते हुए ओबेरॉय समूह ने वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले चार पीएसयू के संयुक्त उद्यम ऊर्जा दक्षता सेवा प्राइवेट लिमिटेड (ईईएसए) के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

इसे भी पढ़ें: अपोलो टायर्स ने फैलाया अपना कारोबार, अमेरिका और कनाडा में बस टायर खंड में प्रवेश किया

ईईएसएल अपने ऊर्जा दक्षता निर्माण कार्यक्रम (बीईईपी) के जरिए ओबेरॉय समूह को ऊर्जा प्रभावी पहलों को लागू करने में मदद करेगा, जिसमें उसकी संपूर्ण ऊर्जा प्रणाली शामिल है। बयान में बताया गया कि इस पहल से समूह के कुल कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी तथा ऊर्जा संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका