'मोटापा भारत के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है', पीएम मोदी ने सही सेहत से जुड़ा मूल मंत्र दिया

By रेनू तिवारी | Aug 15, 2025

देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से समारोह का नेतृत्व किया। स्मारक की प्राचीर से लगातार 12वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। समारोह में विशिष्ट अतिथियों, वरिष्ठ सरकारी और रक्षा अधिकारियों, और एथलीटों सहित हजारों लोग शामिल हुए। पीएम मोदी ने राष्ट्र संबोधन के दौरान भारतीयों में  बढ़ते मोटापे का जिक्र किया।

इसे भी पढ़ें: India's goals for Aatm Nirbhar Bharat | आत्मनिर्भर बनने के लिए ‘समुद्र मंथन'! तेल एवं गैस के भंडार की खोज, स्वच्छ ऊर्जा का लक्ष्य हासिल किया, PM मोदी का संदेश

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को आकार देने में महिलाओं के बढ़ते योगदान को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘आज हर क्षेत्र हमारी नारी शक्ति की ताकत को गर्व से स्वीकार करता है।’’ भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए, मोदी ने कहा कि महिलाएं न केवल उभरती अर्थव्यवस्था की लाभार्थी हैं, बल्कि इसकी गति की प्रमुख चालक भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘स्टार्ट-अप से लेकर अंतरिक्ष क्षेत्र तक, खेल के मैदानों से लेकर सशस्त्र बलों तक, हमारी बेटियां अपनी पहचान बना रही हैं। आज, महिलाएं गर्व के साथ देश की विकास यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।’’

इसे भी पढ़ें: Adnan Sami Birthday: सुरों के जादूगर हैं सिंगर अदनान सामी, अलग-अलग भाषाओं में गा चुके हैं गाने

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से महिला कैडेटों के पहले बैच के स्नातक होने के समय देश में संचरित हुई गौरव की भावना को याद करते हुए कहा, ‘‘उस ऐतिहासिक क्षण पर पूरा देश गर्व से भर गया था।’’ मोदी ने महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की परिवर्तनकारी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने ‘नमो ड्रोन दीदी’ की पहल का उल्लेख किया, जिसने ग्रामीण महिलाओं को एक नई पहचान दी है। ऐसी ही एक कहानी सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एक गांव में, एक बहन ने मुझे बताया कि लोग अब उसे पायलट कहते हैं। उसने गर्व से कहा कि वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है, फिर भी उसका कद बढ़ गया है।’’

मोदी ने तीन करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने के सरकार के संकल्प का भी जिक्र किया - यानी ऐसी महिलाएं जो सालाना एक लाख रुपये से ज्यादा कमाएं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे देश को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी नारी शक्ति के सहयोग से दो करोड़ महिलाएं पहले ही लखपति दीदी बन चुकी हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य समय से पहले ही हासिल कर लिया जाएगा। लाल किला प्रांगण में आयोजित समारोह में विशेष अतिथि के रूप में कई ‘लखपति दीदियों’ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बढ़ती भूमिका भारत की विकास यात्रा को नई ऊर्जा देगी।

प्रमुख खबरें

भारत ने करोड़ों...कुछ सीखो, चुनाव को लेकर ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन को दिखाया आईना

BWF World Championship: घरेलू मैदान पर India का दमदार आगाज़, सभी 5 खिलाड़ियों ने जीते पहले Match

50 सेकंड के Video ने मचाया भारत में तहलका, पाकिस्तान के दूतावास को अपने ही नागरिकों के लिए क्यों जारी करनी पड़ी चेतावनी?

BJP ने Sandeep Pathak को क्यों चुना? क्या पंजाब में ध्वस्त करेंगे AAP का किला?