Ravi Pradosh Vrat 2025: रवि प्रदोष व्रत करने से प्राप्त होगी महादेव और सूर्यदेव की कृपा, जानिए पूजन विधि

By अनन्या मिश्रा | Jun 08, 2025

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। हर महीने के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। वहीं हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह को बड़ा महीना माना जाता है। वहीं इस बार 08 जून को ज्येष्ठ मास का अंतिम रवि प्रदोष व्रत है। इस व्रत को करने से घर-परिवार में सुख-शांति आती है और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती है। तो आइए जानते हैं रवि प्रदोष व्रत की तिथि, मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में...

तिथि और शुभ मुहूर्त

इसे भी पढ़ें: Surya Gochar 2025: सूर्य देव 15 जून को करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर होगा इसका प्रभाव?

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करके भगवान शिव और मां पार्वती का ध्यान करें। फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें और शिवलिंग पर दूध, दही, घी, गंगाजल, बेलपत्र, शहद और धतूरा आदि अर्पित करें। साथ ही 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें। आप चाहें तो पूजा के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का भी जप कर सकते हैं। इसके बाद रवि प्रदोष व्रत की कथा का पाठ करें। इस दिन जरूरतमंदों व गरीबों को दान देना चाहिए।

महत्व

धार्मिक मान्यता के मुताबिक जो भी रवि प्रदोष का व्रत पूरी निष्ठा और भक्ति के साथ करता है, उसके जीवन में आने वाले कष्टों का अंत हो जाता है और घर-परिवार से सुख-शांति बनी रहती है। वहीं भोलेनाथ की कृपा से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। रवि प्रदोष का व्रत करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और पितृ दोष का भी निवारण होता है। रवि प्रदोष का व्रत सूर्यदेव को समर्पित होता है, ऐसे में यह व्रत करने से कुंडली में सूर्य की भी स्थिति अच्छी होती है।

प्रमुख खबरें

Women Health: PMOS के लक्षणों को बढ़ा रही है आपकी खराब Diet, आज ही बदलें अपनी Lifestyle

Operation Sindoor एक बार फिर हुआ कामयाब, सरहद बंद हुई तो पाकिस्तानी दुल्हनों ने आसमान के रास्ते भारत आकर शादी रचाई

Singheshwar Temple Stampede | सावन के अंतिम सोमवार पर मधेपुरा के सिंगेश्वर मंदिर में मची भगदड़! बैरिकेड टूटने से आधा दर्जन लोग घायल

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: भारी विरोध के बाद परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द, CM विजय ने पोंगल पर दिया 3 मुफ़्त LPG सिलेंडर का तोहफ़ा!