एशियाई खेलों के लिये पहलवानों के नाम देरी से भेजने के आईओए के अनुरोध को ठुकरा सकता है ओसीए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

एशियाई ओलंपिक परिषद एशियाई खेलों के लिये भारतीय कुश्ती टीम के नाम भेजने के लिये 15 जुलाई की समय सीमा और आगे बढाने के भारतीय ओलंपिक संघ के अनुरोध को ठुकरा सकता है। इसके मायने हैं कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को बिना तैयारी के ट्रायल देने होंगे क्योंकि लंबे समय तक चले प्रदर्शन के कारण उन्हें अभ्यास का समय नहीं मिला। एशियाई खेल चीन के हांगझोउ में 23 सितंबर से होने हैं और आईओए को खिलाड़ियों के नाम 15 जुलाई तक देने हैं।

ऐसे में आईओए का कुश्ती के लिये समय सीमा बढाने का अनुरोध मानना उसके लिये मुश्किल होगा। चार पांच दिन की बात होती तो गौर किया जा सकता था लेकिन 40 . 45 दिन के लिये समय सीमा बढाना मुश्किल है।’’ सूत्र ने कहा कि चूंकि राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अनुरोध किया है तो ओसीए इस मामले पर विचार करेगा। सूत्र ने हालांकि कहा कि ओसीए किसी देश की स्थानीय राजनीति में नहीं पड़ना चाहता।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ