25 अक्टूबर 1951 को शुरू हुआ था भारत में पहला Lok Sabha Election, 17 करोड़ वोटरों ने रचा इतिहास

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है और लोकतंत्र में चुनाव के महत्व से हम सब परिचित हैं। पच्चीस अक्टूबर, 1951 को देश में पहले लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, जो 21 फरवरी 1952 को संपन्न हुई। इस चुनाव में 17 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया और उन्होंने अंग्रेजों के इस अनुमान को गलत साबित कर दिया कि भारतीय समाज लोकतंत्र का दायित्व नहीं निभा पाएगा।

1964: भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक विकसित किया। इस टैंक को ‘‘विजयंत’’ नाम दिया गया। 1964 : राष्ट्रपति कौंडा ने जाम्बिया में सत्ता संभाली।

ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल करने वाला जाम्बिया नौवां अफ्रीकी देश बना। 1980: उर्दू के प्रसिद्ध शायर साहिर लुधियानवी का निधन। 1983 : अमेरिका की सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया।

इससे पहले वामपंथियों की बगावत में प्रधानमंत्री मौरिस बिशप मारे गए। 1990: मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन अपांग संगमा का निधन। 2022 : चक्रवात ‘सितरंग’ के कारण बांग्लादेश में 35 लोगों की मौत।

2022 : ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। 2023 : सोशल मीडिया मंच को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए अमेरिका के कई प्रांतों ने मेटा कंपनी पर मुकदमा किया। 2024: इजराइली हमले में गाजा के खान यूनिस में 36 लोगों की मौत।

प्रमुख खबरें

Defence Secretary Rajesh Kumar Singh को 1 साल का एक्सटेंशन, DRDO चीफ का जिम्मा भी बरकरार

Vande Bharat पर सिर्फ मनोरंजन के लिए पत्थर फेंकने वाले 3 मजदूर Surat में पकड़े गए

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- असली मोहब्बत की दुकान चलाते हैं पीएम मोदी

Akasa Air की Saudi Arabia उड़ानें रद्द, प्रभावित यात्रियों को 7 दिनों में मिलेगा पूरा Refund