3 October History: 45 साल बाद हुआ था Germany का एकीकरण, जानें आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 03, 2026

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर सीमाओं और दीवारों में बंटी इस दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख अपना एक अलग मुकाम रखती है। तीन अक्टूबर, 1990 को ही पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए थे। यह पहला मौका था, जब किसी विभाजित देश को जन आंदोलन के कारण फिर से एक होने का मौका मिला।

1866 : इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया। 1952 : ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया। 1952 : ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया।

बारह वर्षों के बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक ‘जितनी चाहें उतनी चाय पीने’ का हक मिला। 1977 : इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था, जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया।

1984 : भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया। 1990 : चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए। 1992 : गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

1995 : अमेरिका के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी ओ जे सिंपसन को उनकी पूर्व पत्नी निकोल और उनके मित्र रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया गया। 2018 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ प्रदान किया गया। 2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर निर्मित ‘‘अटल सुरंग’’ का उद्घाटन किया।

2021 : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। 2024: ब्रिटेन ने चागोस द्वीपसमूह मॉरीशस को दिया, सैन्य अड्डा अपने पास रखा।

2025: रूस ने यूक्रेन की प्राकृतिक गैस सुविधाओं को निशाना बनाया।

प्रमुख खबरें

अल्लाह की मस्जिद को भी नहीं छोड़ा, मक्का के बाद दहला डाला मदीना?

Asian Games: Neeraj Chauhan ने साथी Dhiraj को हराकर व्यक्तिगत रिकर्व में कांस्य जीता

USBRL प्रोजेक्ट में Katra Banihal सेक्शन की स्पीड बढ़ी, 100 Kmph की रफ्तार से दौड़ी Vande Bharat

Copper Utensils Cleaning: बिना केमिकल Tamarind Pulp और Curd से तांबे के बर्तनों का कालापन करें दूर