30 October History: Assam में 2008 के सिलसिलेवार धमाके और Morbi Bridge हादसा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 30, 2026

इतिहास में 30 अक्टूबर का दिन असम में एक के बाद एक हुए बम विस्फोटों की दुखद घटना के साथ दर्ज है। असम की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 30 अक्टूबर 2008 को हुए इन शक्तिशाली धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। तीस अक्टूबर 2022 को गुजरात के मोरबी शहर में मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से महिलाओं एवं बच्चों समेत 137 लोगों की मौत हो गई, लेकिन 170 से अधिक को बचाया लिया गया।

1909 : भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म। 1945 : भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। भारत ने ब्रिटिश शासन के अंतर्गत वास्तविक राष्ट्र के रूप में इस विश्व संगठन की सदस्यता ली।

1956 : दिल्ली में अशोक होटल खुला। यह देश का पहला पांच सितारा आलीशान होटल था। 1961: रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिस पर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।

1974 : मोहम्मद अली ने जॉर्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बाक्सिंग खिताब जीता। 1991: अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्पेन में पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन के दौरान अपने ऐतिहासिक भाषण में अरब जगत और इजराइल को अपना अतीत भुलाकर शांति के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। 2008: गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई बम धमाकों में 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु।

2022: गुजरात के मोरबी शहर में मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से महिलाओं एवं बच्चों समेत 137 लोगों की मौत, 170 से अधिक को बचाया गया। 2025: तूफान ‘मेलिसा’ ने क्यूबा, हैती और जमैका में भारी तबाही मचायी।

प्रमुख खबरें

Mirzapur The Movie Extended Cut | मिर्जापुर की दुनिया वापस आ गई है! OTT पर मिर्जापुर: द मूवी का एक्सटेंडेड कट हुआ रिलीज

नेतन्याहू जिसे शर्म कहते थे, अब इजरायल में वही मुस्लिम शासन? मिट जाएगा इतिहास!

Shopian Police ने किया जेल से जुड़े Terror Funding मॉड्यूल का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

Prabhasakshi NewsRoom: 2010 में Mock Parliament के आयोजन पर Meira Kumar ने लगाई थी फटकार, पर आज रुख बदल गया, Advani ने तब कायम की थी नजीर