The Jazz Singer के प्रीमियर से 6 October को सिनेमा में गूंजी थी पहली आवाज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 06, 2026

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख की अपनी एक खास अहमियत है। दरअसल, 1927 में छह अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के मूक सिनेमा ने बोलना सीखा। यह वह दिन था, जब देश की पहली बोलती फिल्म ‘द जैज सिंगर’ का न्यूयार्क में प्रीमियर हुआ। द जैज़ सिंगर दुनिया की पहली ऐसी फीचर-लेंथ फिल्म थी जिसमें सिंक्रोनाइज्ड साउंड और संवाद का इस्तेमाल किया गया था। इस ऐतिहासिक फिल्म में मशहूर जैज़ गायक अल जोल्सन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जब अल जोल्सन स्क्रीन पर दिखाई दिए, तो फिल्म देखने वाले उनकी असली आवाज सुनकर और यह देखकर चकित रह गए कि यह उनकी प्रोजेक्टेड छवि के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। सिनेमा की बात हो तो भारत का जिक्र होना लाजिमी है। भारत में 14 मार्च 1931 को मूक सिनेमा को आवाज मिली थी। इसी दिन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा हॉल में भारत की पहली बोलती फिल्म आलम आरा रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन और निर्माण अर्देशिर ईरानी ने किया था। इस फिल्म का कोई प्रिंट या ग्रामोफोन रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है लेकिन इसके स्टिल्स और पोस्टर जैसे अवशेष मौजूद हैं। 2017 में, ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट ने इसे भारत में निर्मित सभी लुप्त फिल्मों में सबसे महत्वपूर्ण घोषित किया।

प्रमुख खबरें

AIMIM प्रमुख Owaisi का आरोप, Goshamahal में 122 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने के लिए जमा हुए फर्जी Form 7

S Jaishankar का 5 दिवसीय Africa दौरा शुरू, तीन देशों के साथ मजबूत होंगे व्यापारिक रिश्ते

BJP कर रही संस्थाओं का गलत इस्तेमाल, ECI पर भड़के JMM MP Vijay Hansdak

Rajnath Singh ने HSL में दिया मंत्र, Indian Navy के साथ मित्र देशों के लिए भी जहाज बनाए भारत