ODI World Cup: श्रेयस अय्यर फिट नहीं, SKY कर रहे संघर्ष, मिडिल ऑर्डर में ये खिलाड़ी मजबूत कर रहे हैं अपनी दावेदारी

By अंकित सिंह | Mar 20, 2023

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। हालांकि, इस सीरीज से पहले ही भारत को बड़ा झटका लगा। चोट की वजह से मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर सीरीज से बाहर हो गए। ऐसे में भारत के लिए लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में तो बढ़ी ही, साथ ही साथ वनडे विश्व कप के लिए भी बढ़ गई है। दरअसल, श्रेयस अय्यर मध्यक्रम के बेजोड़ बल्लेबाज हैं और उनकी कमी को पूरी करना इतना आसान भी नहीं रहने वाला है। यही कारण है कि नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों की तालाश शुरू कर दी गई है। लेकिन पिछले दो मैचों में भारत का मध्यक्रम काफी कमजोर भी नजर आया है। ऐसे में सवाल यह है कि मध्यक्रम में किन बल्लेबाजों को आगे मौका दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: शुरुआती विकेट झटकने से Australian गेंदबाजों ने और आक्रामकता से गेंदबाजी की: Starc

संजू सैमसन के अलावा दीपक हुडा भी नंबर 4 या मिडल ऑर्डर के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर रहे हैं। पावर हिटिंग की वजह से जाने जाने वाले दीपक हुड्डा जबरदस्त बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में दीपक हुडा टीम में आते हैं तो भारत को एक और ऑलराउंडर बल्लेबाज मिल सकता है। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी करते हैं। मिडल ऑर्डर के लिए एक और बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी अपनी दावेदारी को मजबूत कर सकते हैं। वह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं। काफी समय से टीम में हैं। लेकिन प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि राहुल त्रिपाठी को मौका दिया जाता है या नहीं। 

प्रमुख खबरें

इंदौर में गणेश जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष: नाचने के मामूली विवाद में 16 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, एक घायल

Gurugram में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला कार चालक Rajasthan से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी

Asian Games 68kg वर्ग में मैट पर उतरेंगी Nisha Dahiya, चोटों से उबरकर बदला नजरिया

Dec 2022 से Test शतक को तरसे Babar Azam, फॉर्म पाने 7 साल बाद खेलेंगे Domestic Cricket