Odisha Train Accident: प्रभावित यात्रियों को लेकर हावड़ा पहुंची ट्रेन, जानें घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा

By अंकित सिंह | Jun 03, 2023

ओडिशा के बालासोर जिले में बाहानगा बाजार स्टेशन के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे के प्रभावित यात्रियों को लेकर एक ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा पहुंची है। एक और ट्रेन से कुछ लोग पहुंचेगी। खड़गपुर और हावड़ा रेलवे स्टेशन पर इन यात्रियों को भोजन और पानी के साथ अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई गई। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई। इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल भी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा रेल हादसा: घायलों के लिए नायक बनकर मदद करने पहुंचे स्थानीय लोग

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा

बालासोर में दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेन में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने बताया कि मैं S1 डिब्बे में था। बचने की कोई उम्मीद नहीं थी, गाड़ी पूरी उलट गई थी। मैं बिहार का रहने वाला हूं और चेन्नई जा रहा था। मैं चेन्नई में एक कपड़ा दुकान में काम करता हूं। जीवित बचे लोगों में से एक का कहना है, "मैंने ऐसी भयानक घटना पहले कभी नहीं देखी। मैं बिहार से चेन्नई जा रहा था। मैंने अभी तक अपने परिवार को सूचित नहीं किया है।" हादसे में बचे लोगों में से एक ने कहा, "मैं बिहार से चेन्नई जा रहा था। मैं एस3 में था। टक्कर के बाद डिब्बा पटरी से उतर गया था। प्रबंधन ने हमें सुरक्षित बचा लिया और हम हावड़ा पहुंच गए।"

प्रमुख खबरें

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन