ओडिशा की एलिश एक्का ने किया मां का सपना पूरा, महज 17 की उम्र में रेस वॉकिंग में रचा इतिहास

By Kusum | Apr 10, 2026

महज 17 साल की उम्र में ओडिशा की एलिश एक्का ने इतिहास रच दिया है। एलिश एक्का के गले में चमकता सिल्वर मेडल सिर्फ एक खेल की जीत नहीं बल्कि उनकी मां के अथाह त्याग और अदम्य साहस का एक सुंदर उदाहरण भी है। 

मां की तरह एलिश ने भी बतौर स्ट्राइकर हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखा लेकिन टीम स्पोर्ट्स में मिलने वाले सीमित मौकों ने एलिश को अपने खेल सफर पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर किया। 

ऐसा विचार आने के बाद एलिश ने गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित बिरसा मुंड एथलेटिक्स स्टेडियम के कोचों से बात की और फिर हॉकी छोड़कर रेस वॉकिंग में करियर बनाने का बेहद साहसिक कदम उठाया। 

एलिश ने पिछे दो साल में बोर्ड परीक्षा की तैयारी और कड़ी ट्रेनिंग के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए रखा अभ्यास के लिए एलिश को अक्सर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इस अवरत मेहनत का फल तब मिला जब एलिश ने जगदलपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में महिला दस हजार मीटर रेस वॉक में 1:04.59 का समय निकालकर सिल्वर मेडल जीता। 

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश