ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने कांटाबांजी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में बोलांगीर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कांटाबांजी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके दो दिन पहले उन्होंने गंजम जिले में अपनी पारंपरिक हिंजिली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया था। मुख्यमंत्री पटनायक ने टिटलागढ़ में उपजिलाधिकारी कार्यालय तक एक मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने बीजद नेता एवं अपने सहपाठी एयू सिंहदेव और पार्टी नेता वीके पांडियन की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Bomb Threat Case : दहशत फैलाना, सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ना था ईमेल भेजने का मकसद

कांटाबांजी सीट पिछली बार कांग्रेस उम्मीदवार एसएस सलूजा ने जीती थी। वर्ष 2019 के चुनावों में भी पटनायक ने दो सीटों - बीजेपुर और हिजिंली से चुनाव लड़ा था और दोनों में जीत हासिल की थी। हालांकि उन्होंने बीजेपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था और हिंजिली सीट बरकरार रखी थी।

प्रमुख खबरें

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील