By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 10, 2026
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को दुबई में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री से मुलाकात की और राज्य में औद्योगिक परियोजनाएं स्थापित करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया। अधिकारीयों ने बताया कि पांच दिवसीय यूएई यात्रा पर गए माझी ने यात्रा के तीसरे दिन निवेशकों से संपर्क कार्यक्रमों और रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बैठक में ओडिशा और यूएई के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने तथा राज्य में निवेश के नए अवसर तलाशने पर चर्चा की गई।
ओडिशा सरकार ने बुधवार को यूएई में निवेश संपर्क अभियान के पहले दिन 14 नई परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। इन परियोजनाओं में करीब 2.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।