Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक निवेश आकर्षित करने के लिए जापान के एक हफ्ते के दौरे पर जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2023

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए सोमवार को जापान के एक हफ्ते के दौर पर रवाना होंगे। अधिकारियों ने कहा कि पटनायक तोक्यो, क्योतो और ओसाका में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद नौ अप्रैल को लौट आएंगे। राज्य के उद्योग एवं एमएसएमई मंत्री प्रताप केसरी देब ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हम जापानी निवेशकों को यहां निवेश करने को प्रेरित कर सकेंगे। हमारे यहां स्थिर सरकार के साथ-साथ व्यापक प्राकृतिक संसाधन और व्यापार अनुकूल नीतियां हैं।’’

इसे भी पढ़ें: Prime Minister रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायतें बहाल करें : केजरीवाल

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा सरकार पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, वाहन कलपुर्जे, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन एवं पेट्रोकैमिकल, खनन, धातु और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में जापान से निवेश लाने की कोशिश करेगी। पटनायक की अगुवाई में उच्चाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का दौरा मंगलवार से शुरू होगा। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यह प्रतिनिधिमंडल संभावित निवेशकों के साथ बैठकें करेगा, ‘ओडिशा व्यापार सम्मेलन तोक्यो 2023’ आयोजित करेगा और जापान में रह रहे ओडिशा के लोगों से मुलाकात करेगा।

प्रमुख खबरें

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी