हार पर समीक्षा के लिए ओडिशा कांग्रेस ने छह टीमों का किया गठन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपने खराब प्रदर्शन से निराश कांग्रेस ने इसके कारणों का पता लगाने और आगामी चुनाव की तैयारी के लिए छह टीमों का गठन किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता नरसिंह मिश्रा ने रविवार को बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित तथ्यान्वेषण समिति ने शनिवार को एक बैठक की और तय किया कि सभी छह टीमें इस महीने के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे मिश्रा ने बताया कि छह टीमों को पांच जिलों की पूर्ण समीक्षा करने का काम सौंपा गया है।

उन्होंने बताया कि इन टीमों के सदस्य प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे और सभी पार्टी उम्मीदवारों, सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं, आम लोगों और बुद्धिजीवियों से मुलाकात करेंगे तथा पार्टी की पराजय के कारण पता लगाएंगे। मिश्रा ने कहा कि टीमों के रिपोर्टों सौंपने के बाद, उनकी अध्यक्षता वाली 22 सदस्यीय तथ्यान्वेषण समिति अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देगी और राज्य में पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाएगी।

प्रमुख खबरें

Chennai में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI Center, L&T को मिला 15,000 करोड़ का Mega Order

Electronics और Clean Energy को बूस्ट: Rare Earth Magnets के स्थानीय उत्पादन के लिए Indian Government का बड़ा फैसला

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय