ओडिशा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का इस्तीफा, BJD में होंगे शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2019

भुवनेश्वर। ओडिशा में विपक्षी कांग्रेस को झटका देते हुए प्रदेश में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और झारसुगुडा के विधायक नब किशोर दास ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह सत्तारूढ़ बीजद में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने ओडिशा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। ओडिशा में इस साल लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव होंगे। दास ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना पत्र भेज दिया है जो 25 जनवरी को राज्य के दौरे पर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: नवीन पटनायक बोले, लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BJD

उन्होंने पत्र में पार्टी से इस्तीफे के लिए खेद प्रकट किया है। दास ने पत्र में बताया कि वह सत्तारूढ़ बीजद में शामिल होंगे और झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के अनुरोध पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है। 

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की