Odisha Cold Wave | ओडिशा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, 20 से अधिक स्थानों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरा

By रेनू तिवारी | Jan 07, 2026

ओडिशा में ठंड बढ़ने वाली है, पूरे राज्य में तापमान गिरने से लोग कांपेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार से शुरू होकर अगले चार दिनों में रात के तापमान में 1 से 1.5 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आएगी। ओडिशा के कई हिस्सों में बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य के 20 से अधिक स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, कंधमाल जिले का जी. उदयगिरि राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि फूलबनी शहर में यह पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें: Cold Wave Alert! पंजाब में कड़ाके की ठंड का कहर: राज्य सरकार ने 13 जनवरी तक बढ़ाईं स्कूलों की छुट्टियां

 

राउरकेला और झारसुगुड़ा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.1 डिग्री और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, राज्य के लोकप्रिय पर्यटन स्थल दारिंगबाड़ी, क्योंझर, सुंदरगढ़ और भवानीपटना में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Politics | अमित शाह तमिलनाडु में हिंदुओं की स्थिति को लेकर सरासर झूठ बोल रहे हैं, मुख्यमंत्री स्टालिन का दावा

 

राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में यह 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि शुष्क और ठंडी पछुआ हवाओं के लगातार प्रवाह से ठंड बढ़ रही है और आने वाले कुछ दिनों में इसके और तीव्र होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

YouTube Shorts का बड़ा दांव, नए AI Features से Instagram Reels और TikTok को मिलेगी कड़ी टक्कर

Kitchen Hack: आलू चिप्स में मिलाएं बस यह 1 चीज, बनेंगे एकदम Perfect और कुरकुरे

PM Modi का उद्योग जगत को मंत्र: मजबूत Indian Economy दुनिया की उम्मीद, अब Export पर हो जोर

Iran-Israel War के बीच भूकंप से दहला ईरान, न्यूक्लियर प्लांट के पास कांपी धरती, साजिश की आशंका?