Odisha के Hirakud Dam से छोड़ा गया पानी, महानदी का जलस्तर बढ़ने से 7 लाख लोग प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

ओडिशा में ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण हीराकुड बांध से महानदी में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया जिससे नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते ओडिशा के 30 में से 20 जिलों में निचले इलाकों में पानी भर गया और करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं। महानदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण इसकी कई सहायक नदियां उफान पर हैं, जिससे स्थिति बिगड़ गई है।

मंत्री ने कहा, ‘‘पानी को कटक के पास मुंडाली तक पहुंचने में लगभग 36 से 40 घंटे लगेंगे।’’ शुक्रवार की सुबह तक, जलाशय में जल स्तर इसकी पूर्ण भंडारण क्षमता 630 फुट के मुकाबले 623.52 फुट था। बांध में प्रति सेकंड लगभग 3,69,322 क्यूसेक पानी आ रहा था, जबकि लगभग 65,543 क्यूसेक पानी नीचे की ओर छोड़ा जा रहा था। पुजारी ने कहा कि मुंडाली में आठ लाख क्यूसेक से अधिक पानी 36 घंटे के भीतर छोड़ा जाना चाहिए, जिससे हीराकुड से छोड़े जाने वाले अतिरिक्त पानी के लिए जगह बन सके।

मंत्री ने कहा, ‘‘यह एक बड़ी राहत है कि राज्य भर में और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों से बारिश नहीं हुई है।’’ उन्होंने कहा कि कटक, पुरी, खुर्दा और जगतसिंहपुर जिलों के कुछ इलाके जलमग्न हो गए हैं और लोगों की परेशानियां कम करने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। पुजारी ने कहा कि राज्य उत्तरी और तटीय क्षेत्रों में 520 राहत केंद्र संचालित कर रहा है, जहां लगभग दो लाख लोगों के लिए तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 1.90 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

विशेष राहत आयुक्त राजेश प्रभाकर पाटिल ने कहा कि हालिया बाढ़ ने राज्य के 30 जिलों में से 20 में सात लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ और अग्निशमन सेवाओं की 136 बचाव टीमें विभिन्न जिलों में तैनात की गई हैं। पाटिल ने कहा कि महानदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण इसकी सहायक नदियां - लूना, करंदिया, चित्रोत्पला, पाइका, सालिया, देवी, कंडाला, कुआखाई, कुशभद्रा, दया और भार्गवी - उफान पर हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, घर में बढ़ सकती है Negative Energy और कंगाली

IAF Agniveervayu भर्ती: वायुसेना में 10वीं पास के लिए Non-Combatant पदों पर मौका, जानें Eligibility Criteria

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक