By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023
भुवनेश्वर। ओडिशा के खुर्दा जिले में एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय सोमवार को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना भुवनेश्वर से करीब 40 किलोमीटर दूर तांगी इलाके के भुसंदपुर गांव में हुई, जब एक मकान में होली के त्योहार के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे। मकान में पटाखा निर्माण इकाई अवैध रूप से चलाई जा रही थी।