ओडिशा सरकार ने जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को दोबारा खोलने की निगरानी के वास्ते नयी समिति बनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2024

ओडिशा सरकार ने पुरी में जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को दोबारा खोलने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक नयी उच्च स्तरीय समिति गठित की है ताकि उसमें रखी कीमती वस्तुओं की सूची तैयार की जा सके।

इस साल मार्च में पूर्ववर्ती बीजू जनता दल सरकार ने रत्न भंडार में रखे आभूषणों और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की सूची की निगरानी के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरिजीत पसायत की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय समिति का गठन किया था। भाजपा सरकार ने न्यायमूर्ति पसायत के नेतृत्व वाली समिति को भंग कर दिया है और नयी समिति गठित कर दी है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah का Mamata Banerjee पर हमला, SIR पर अब Judiciary को भी दोषी ठहरा रहीं दीदी

भारत के दुश्मन पर टूट पड़ा दुनिया का सबसे सनकी शख्स, हिली दुनिया!

Indian Air Force की बढ़ेगी ऑपरेशनल ताकत, Tejas के F404 Engine अब देश में ही होंगे रिपेयर

जयशंकर ने तेल सप्लाई पर किया बड़ा खेल, पाकिस्तान को फंसाया!