ओडिशा सरकार ने बीडीओ और इंजीनियरों को अधिक वित्तीय अधिकार दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2025

ओडिशा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बुधवार को विभिन्न स्तरों पर खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और सरकारी अभियंताओं को दिए गए वित्तीय अधिकार और बढ़ा दिए।

यह निर्णय बैठक में मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित कुल पांच प्रस्तावों में से एक था। अन्य फैसलों में भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में 8,179 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नए शहर की स्थापना को मंजूरी देना शामिल है।

मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने बताया कि पंचायत समिति के कार्यों के बिल को मंजूरी देने के लिए बीडीओ का वित्तीय अधिकार दो लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है और इसके लिए खंड-स्तरीय स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के प्रतिहस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में