Giloy Ka Juice Pine Ke Fayde: पुरुषों के लिए चमत्कारी गिलोय जूस को फायदे जो बदल देंगे आपकी सेहत, आज ही जानें

By अनन्या मिश्रा | Dec 13, 2025

गिलोय को आयुर्वेद में एक चमत्कारी औषधि मानी जाती है। गिलोय के ताजे पत्तों या डंठल से निकला जूस हमारे शरीर को अंदर से ताकतवर बनाने में मदद करता है। वहीं अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गिलोय जूस पीने की आदत बना लें, तो यह आपके शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: हद से ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानिए क्या है Overhydration

गिलोय का जूस पीने के फायदे

इम्युनिटी

गिलोय रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। रोजाना सुबह इस जूस का सेवन करने से यह हमें सर्दी, खांसी जैसी आम बीमारियों से बचाता है और उनसे लड़ने की ताकत देता है। वहीं इसका रोजाना सेवन करने से आप मौसमी बीमारियों से भी खुद का बचाव कर सकते हैं।

पाचन तंत्र

इस जूस का सेवन करने से पेट की समस्याओं जैसे अपच, गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है। वहीं सुबह गिलोय का जूस पीने से पेट हल्का लगता है और खाना आसानी से पचाया जा सकता है। खासतौर पर आंते साफ करने के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

गिलोय का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि यह शुगर को कंट्रोल करता है और इसका सेवन करने से शुगर लेवल धीरे-धीरे कंट्रोल हो सकता है। 

शरीर को अंदर से साफ

शरीर के अंदर जमी हुई गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में गिलोय मदद करता है। इसका सेवन करने से चेहरे पर निखार आता है और मुंहासे भी कम हो जाते हैं। गिलोय का जूस हमारी लिवर और किडनी को भी साफ रखने में सहायता करता है।

थकान और टेंशन

अगर आपको भी जल्दी थकान हो जाती है और बहुत ज्यादा टेंशन रहती है, तो रोजाना सुबह गिलोय का जूस पीना चाहिए। क्योंकि इससे दिमाग शांत रहता है और नींद भी अच्छी आती है।

प्रमुख खबरें

US-Iran Deal से इजरायल बाहर! क्या समझौते का होगा पालन, ट्रंप vs नेतन्याहू अब होने वाला है?

Avengers Doomsday Release Date | X-Men और फैंटास्टिक फोर के साथ दिखेगा सबसे बड़ा क्रॉसओवर

JNU Admission 2026: JNU में चाहिए Admission? CUET Score ही है रास्ता, समझिए A to Z पूरी एडमिशन प्रोसेस

FIFA World Cup: Iran ने दो बार पिछड़ने के बाद New Zealand से 2-2 का रोमांचक ड्रॉ खेला