ओडिशा में एचसीएल और सर्वम एआई स्थापित करेंगे डेटा सेंटर, 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 24, 2026

भुवनेश्वर, 24 जुलाई ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को खुर्दा जिले में कृत्रिम मेधा (एआई) डेटा सेंटर और वैश्विक सेवा वितरण केंद्र स्थापित करने के लिए एचसीएल टेक्नोलॉजीज और सर्वम एआई के साथ दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इन परियोजनाओं में अगले पांच वर्षों में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव है। राज्य के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के साथ एक एमओयू तथा एचसीएल टेक्नोलॉजीज और सर्वम एआई के साथ संयुक्त रूप से दूसरा एमओयू किया।

यह केंद्र प्रस्तावित ओडिशा सॉवरेन एआई पार्क में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री माझी ने संवाददाताओं से कहा, “पहले हम कृत्रिम मेधा के लिए पूरी तरह विदेशी प्रौद्योगिकी पर निर्भर थे। अब भारत में विकसित स्वदेशी एआई किसी भी वैश्विक प्रौद्योगिकी के समकक्ष है।” उन्होंने कहा कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज का प्रस्तावित वैश्विक सेवा वितरण केंद्र राज्य के प्रौद्योगिकी परिवेश को और मजबूत करेगा तथा राज्य के हजारों कुशल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन परियोजनाओं से उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में राज्य की क्षमताएं मजबूत होंगी, सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी-सक्षम सेवाओं के क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी तथा उच्च मूल्य वाले निवेश को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने कहा, “हम लक्षित निवेश और साझेदारियों के माध्यम से मूल्य शृंखला के विभिन्न स्तरों पर विशिष्ट सेवाएं उपलब्ध कराते हुए भारत के स्वदेशी एआई परिवेश को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमें ओडिशा सरकार और सर्वम एआई के साथ मिलकर इस पहल की शुरुआत करते हुए खुशी हो रही है।

प्रमुख खबरें

World Cup 2027 से पहले Ravi Ashwin ने Team India मैनेजमेंट को चेताया, रणनीति में बदलाव की उठाई कड़क मांग

Jairam Ramesh का केंद्र पर वार: शिक्षा सचिव Naresh Pal Gangwar की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत के लिए CWG 2026 में मेडल की उम्मीदें बढ़ीं, IIS के 3 बॉक्सर रिंग में उतरने को तैयार!

बिहार में RJD को करारा झटका, Lalu के पुराने वफादार Mortunjay Tiwari BJP में शामिल