ओडिशा सरकार ने सरकारी इमारतों को भगवा रंग से रंगने को अनिवार्य किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

ओडिशा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर राज्य के स्वामित्व वाले सभी नए और पुराने कार्यालय भवनों के लिए भगवा रंग अनिवार्य कर दिया है।

विभाग द्वारा 30 जुलाई को जारी आदेश में बाहरी दीवारों और बॉर्डर के लिए क्रमशः हल्के केसरिया और टेराकोटा जैसे दिखने वाले बी (लाल, हरा और नीला) रंग का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है। यह आदेश सभी राज्य सरकार के विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर लागू है।

विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने एक बयान जारी कर इस मुद्दे पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वह वास्तविक विकासात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने के बजाय रंग बदलने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

बीजद प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने कहा, ‘‘यह राज्य में महिलाओं और लड़कियों पर हो रहे अत्याचारों से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी)के पूर्व अध्यक्ष जयदेव जेना ने कहा, ‘‘इमारत का रंग, छात्रों की पोशाक और दूध के पैकेट का कवर बदलना एक राष्ट्रीय पार्टी और उसकी स्थानीय सरकार की कमजोर मानसिकता को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Washington में Kim Jung-kwan की अहम बैठक, South Korea ने Semiconductors पर निवेश की खबरों का किया जोरदार खंडन

NRIs को बड़ी राहत: SEBI के नए KYC नियमों से India में आएगा टिकाऊ Foreign Capital, बोले Nithin Kamath

23 साल बाद Emraan Hasmi की जबरदस्त वापसी, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने कही दिल छू लेने वाली बात

Ankit Sharma Murder Case: जावेद की उम्रकैद के खिलाफ अपील पर Delhi High Court ने पुलिस से मांगा जवाब