Odisha: भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, सरकार ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में बुधवार को भारी बारिश हुई, जिसके बाद कई निचले इलाकों में पानी भर गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन बुरी तरह से प्रभावित इलाकों में हरकत में आ गया और 12 से ज्यादा जिलों में शिक्षण संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर समीक्षा बैठक की और जिलाधिकारियों से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने को कहा। अंगुल, बालासोर, बरगढ़, बौध, भद्रक, बोलांगीर, ढेंकनाल, गजपति, जाजपुर, झारसुगुड़ा, कंधमाल, क्योंझर, कालाहांडी, मयूरभंज, नुआपाड़ा, सुबरनापुर और संबलपुर के जिलाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर एवं नूंह की हिंसा 2024 को प्रभावित करने का षड़यंत्र : बृजलाल खाबरी

एसआरसी दफ्तर में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन में भारी बारिश के आसार हैं जिसके मद्देनजर ओडिशा आपदा त्वारित कार्रवाई बल के दलों को क्योंझर और संबलपुर के रेढाखोल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को सभी एहतियाती उपाय करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दलों को भद्रक एवं जाजपुर में तैनात किया गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बारगढ़, बोलनगीर, सोनपुर, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, क्योंझर और बौध में भारी से बहुत भारी वर्षा (सात से 20 सेंटीमीटर) होने की चेतावनी जारी की है।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा