Odisha IPS Transfer: Himanshu Lal बने STF और EOW के नए आईजी, कई अफसरों के तबादले

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का फेरबदल करते हुए हिमांशु कुमार लाल को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है। लाल इससे पहले उत्तरी रेंज (संबलपुर) के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात थे। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, आईपीएस अधिकारी चरण सिंह मीणा को लाल की जगह उत्तरी रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

सरकार ने नितिन शेखर को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजनिंग) नियुक्त किया है। अधिसूचना के अनुसार, खुफिया विभाग के आईजी जय नारायण पंकज को दक्षिणी रेंज, ब्रह्मपुर में तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Visakhapatnam के निजी School में छह वर्षीय छात्र की मौत, शिक्षिका पर मारपीट का आरोप

Sohrabuddin Sheikh केस: 22 आरोपियों को बरी करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Yogi Adityanath बोले, बौद्ध पर्यटन बनेगा UP और Japan के मजबूत संबंधों का आधार

Edible Oil Price: विदेशी बाजारों में मजबूती से खाद्य तेलों में सुधार