ओडिशा: नाबालिग लड़की से बलात्कार के दोषी को 20 साल जेल की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2025

ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक अदालत ने एक किशोरी के साथ बलात्कार के दोषी व्यक्ति को 20 साल जेल की सजा सुनाई है। पॉक्सो अदालत की न्यायाधीश प्रतिमा पात्रो ने 30 वर्षीय दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विशेष लोक अभियोजक अभिन्न कुमार पटनायक ने बताया कि 14 वर्षीय लड़की के साथ 16 जनवरी 2022 को उस समय बलात्कार किया गया जब वह शौच के लिए अपने घर के पास जंगल में गई थी।

लड़की के पिता द्वारा जशीपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए। अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को सात लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री