Odisha: बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2026

ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक अदालत ने 2022 में 63 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को बुधवार को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

विशेष लोक अभियोजक मनरंजन पटनायक ने बताया कि विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार नायक ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने बताया कि अदालत ने जिला विधि सेवा प्राधिकरण को पीड़ित को मुआवजे के तौर पर दो लाख रुपये का भुगतान करने का भी निर्देश दिया है।

पुलिस ने बताया कि दो सितंबर, 2022 को पीड़िता एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोराडा पुलिस थाना क्षेत्र स्थित अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपी उसे पास की झाड़ियों में घसीटकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि घटना के बाद महिला ने मोराडा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Drugs Case: TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक फार्महाउस से हिरासत में, रिवॉल्वर से चली गोलियां

ममता सरकार ने खोला खजाना, West Bengal के पुजारियों-मुअज्जिनों का भत्ता 4 गुना बढ़ा, DA पर भी Big News

West Bengal Elections से पहले Mamata Banerjee का मास्टरस्ट्रोक! पुजारियों और मुअज़्ज़िनों के भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी

Honey Singh के Delhi Concert में तांडव, Fans और स्पॉन्सर्स के बीच चले लात-घूंसे, देखें Viral Video