Odisha सरकार ने शुरू की Medical PG Exam पेपर लीक की जांच, MKCG पहुंची टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

ब्रह्मपुर (ओडिशा), पांच अगस्त ओडिशा सरकार की ओर से गठित तीन सदस्यीय समिति ने बुधवार को राज्य में चिकित्सा स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षा के प्रश्नपत्र के कथित तौर पर लीक होने के मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समिति के सदस्यों अतिरिक्त सचिव बिजय कुमार दाश, विशेष सचिव (चिकित्सा सेवा) बिजय कुमार मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के संयुक्त निदेशक अनिल कुमार साहू समेत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने ब्रह्मपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया।

इकत्तीस जुलाई को गठित समिति से दो हफ़्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत का ब्योरा नहीं बताया।

प्रमुख खबरें

Meta ने PM Modi का वीडियो हटाने पर मांगी माफी, ग्लोबल अफेयर्स चीफ Joel Kaplan ने स्वीकारी गलती

Biocon का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36% बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पहुंचा

DK Shivakumar ने साधा निशाना: हिंदू धर्म पर कोई राजनीतिक दल एकाधिकार नहीं जमा सकता

Delhi के LNJP Hospital समेत 3 अस्पतालों की संशोधित लागत मंजूर, जांच के आदेश