Odisha: स्वास्थ्य को लेकर PM Modi के बयान पर नवीन पटनायक का पलटवार, बोले- अफवाहें फैला रहे हैं भाजपा के लोग

By अंकित सिंह | May 29, 2024

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बिगड़ती सेहत की जांच के लिए विशेष समिति बनाने के पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर बीजद प्रमुख ने पलटवार किया है। नवीन पटनायक ने कहा कि मैं समझता हूं कि प्रधानमंत्री ने एक सार्वजनिक बैठक में कहा है कि मेरी तबीयत खराब है और वह इस मामले की जांच कराना चाहते हैं। यदि वह मेरे स्वास्थ्य के बारे में इतना चिंतित थे तो उसे बस एक टेलीफोन उठाना था और मुझे फोन करना था और मुझसे मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछना था। 

मोदी ने कहा कि ओडिशा में हमारी सरकार बनने के बाद इस मामले की जांच करने और पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। मोदी ने अपने भाषण में कहा कि आजकल नवीन बाबू के सभी शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं। वो ये देखकर बहुत परेशान हैं कि पिछले 1 साल में नवीन बाबू की तबियत इतनी कैसे बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि वर्षों से नवीन बाबू के करीबी लोग जब मुझसे मिलते हैं, तो वो नवीन बाबू की तबियत की चर्चा जरूर करते हैं। वो बताते हैं कि नवीन बाबू अब खुद से कुछ कर नहीं पा रहे हैं। अरसे तक नवीन बाबू के करीबी रहे लोगों का मानना है कि उनकी तबियत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Odisha: Amit Shah का बड़ा वार, बोले- पाकिस्तान से डरती है कांग्रेस, PoK पर नहीं कर सकती बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि सवाल ये है कि नवीन बाबू की तबियत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र है क्या? ये ओडिशा के लोगों को जानने का अधिकार है। कहीं इसमें उस लॉबी का तो हाथ नहीं है न जो नवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं। इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसलिए 10 जून के बाद ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद हमारी सरकार एक स्पेशल कमेटी का गठन करेगी और ये जांच करेगी कि अचानक नवीन बाबू की तबियत क्यों गिरती जा रही है।

प्रमुख खबरें

Jio का ₹999 Prepaid Plan: 98 दिन की वैलिडिटी, 196GB Data और JioHotstar फ्री

चीन को हराकर इतिहास रचने वाली Ishika Sambharwal का भिवानी में खास स्वागत

Flydubai विमान घटना से पहले UAE ने Israel को भेजी थी यात्रियों और क्रू की सूची

Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब रखा जाएगा इंदिरा एकादशी व्रत? नोट करें सही तिथि और Muhurat