ओडिशा ओपन बैडमिंटन : मालविका बंसोड़ को हराकर उन्नति हुड्डा ने फाइनल में किया प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

कटक,  युवा उन्नति हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फॉर्म में चल रही मालविका बंसोड़ को हराकर शनिवार को यहां ओडिशा ओपन बैडमिंटन महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्नति (14 वर्ष) ने खिताब की प्रबल दावेदार मालविका पर 50 मिनट तक चले रोमांचक सेमीफाइनल में 24 . 22, 24 . 22 से जीत दर्ज की। मालविका ने हाल ही में इंडिया ओपन में साइना नेहवाल को हराया और सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंची जिसमें पी वी सिंधू ने उसे मात दी। उसने जूनियर विश्व रैंकिंग में नंबर एक तसनीम मीर को भी यहां प्री क्वार्टर फाइनल में हराया था। दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की 163वीं रैंकिंग वाली स्मिट तोशनीवाल ने ऊंची रैंकिंग वाली अश्मिता चालिहा को 21 . 19, 10 . 21, 21 . 17 से हराया। प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज ने अलग अलग तरीकों से जीत दर्ज करते हुए पुरूष एकल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।

संयोगिता और श्रुति की जोड़ी का सामना त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा जिन्होंने हमवतन अरूल बाला राधाकृष्णन और निला वालुवान की जोड़ी को 21-9 21-6 से शिकस्त दी। मिश्रित युगल में एम आर अर्जुन और त्रिसा जॉली ने बालकेशरी यादव और श्वेतापर्ण पांडा को 21 . 9, 21 . 9 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।  अब उनका सामना श्रीलंका के सचिव डायस और टी हेंडावा से होगा जिन्होंने भारत के मौर्यन कार्तिरावन और कुशान बालाश्री को 21-8 21-17 से हराया।

प्रमुख खबरें

सब्जी के विवाद में हैवान बना पति, तीन मासूम बच्चों के सामने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, झूठी कहानी भी नहीं आई काम

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा