ओडिशा: पुरी प्रशासन ने गोवंश के मांस के आरोप पर सड़क किनारे स्थित भोजनालय बंद कराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2025

ओडिशा में पुरी जिला प्रशासन ने ‘मटन’ करी में गोवंश का मांस (बीफ) मिलाए जाने के आरोप के बाद सत्यबाड़ी में एक लोकप्रिय भोजनालय को बंद करा दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ ने इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। दावा करने वाले व्यक्ति को गश्ती दल द्वारा मवेशियों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पकड़ा गया था। उसने विशेष रूप से साक्षीगोपाल पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक भोजनालय का नाम लिया, जो स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच बकरे के मांस (मटन) से बने अपने व्यंजनों के लिए मशहूर है।

जिला कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा कि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भोजनालय को सील कर दिया, क्योंकि मामला लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ था।

प्रमुख खबरें

Education Minister पर Priyanka Gandhi के बयान से Lok Sabha में हंगामा, जवाबदेही पर BJP-Congress आमने-सामने

US के नए Tariffs के खतरे के बीच China का बड़ा पलटवार, Excess Capacity के आरोपों को बताया पूरी तरह बेबुनियाद

Education Minister Pralhad Joshi पर Rahul Gandhi का संगीन आरोप, कहा- बलात्कारियों का रक्षक

Ujjain में होगा भव्य Sandipani Alankaran समारोह, Guru Purnima पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav देंगे शिक्षा को नई दिशा