By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021
भुवनेश्वर।ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को केंद्र से अपील की कि वह जून और जुलाई के महीने में राज्य के निजी अस्पतालों द्वारा नहीं ली गई कोविड-19 टीकों की करीब 17 लाख खुराकों को उसे आवंटित कर दे। ओडिशा राज्य में निजी अस्पतालों को आवंटित टीकों की बड़ी मात्रा गंवा रहा है क्योंकि केंद्र ने सरकार और निजी अस्पतालों के बीच 75:25 के अनुपात में टीके का वितरण किया है।