ओडिशा ने राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की स्थापना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2025

ओडिशा सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के पुनर्वास और कल्याण के लिए राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड का गठन किया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में ट्रांसजेंडर समुदाय के करीब 30,000 लोग रहते हैं। सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि बोर्ड का गठन उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड में 12 सदस्य होंगे और इसका नेतृत्व सामाजिक सुरक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड करेंगे और यह बोर्ड ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए अपनाई गई योजनाओं के कार्यान्वयन पर नजर रखेगा।

बोर्ड में ट्रांसजेंडर समुदाय से दो सदस्य होंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य, पंचायती राज, आवास एवं शहरी विकास, कौशल विकास, उच्च शिक्षा तथा स्कूल एवं जन शिक्षा जैसे विभागों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे।

अधिसूचना में कहा गया है कि यह बोर्ड ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए शिक्षा, रोजगार, आवास एवं स्वास्थ्य योजनाओं, ट्रांसजेंडर नीति के कार्यान्वयन और उनके लिए विभिन्न कल्याणकारी पहलों के कार्यान्वयन पर नजर रखेगा। अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड गठित करने वाला ओडिशा 20वां राज्य है।

प्रमुख खबरें

तहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तान में मचाया ऐसा बवंडर, मनीर सेना का सरेआम सरेंडर

यह घटना किसी के साथ भी हो, हमें इसकी निंदा करनी चाहिए, बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के अबू आज़मी

Yes, I am in Love...पुतिन के प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हो गया, सभी हैरान

मैं चुपके से दिल्ली नहीं जाऊंगा..., कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों पर डीके शिवकुमार का जवाब