ओडिशा : तेंदुए की खाल की तस्करी के आरोप में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी समेत सात लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025

ओडिशा के गंजम जिले में तेंदुए की खाल की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में रविवार को एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों को भंजनगर उत्तर वन प्रभाग क्षेत्र के एक मकान और एक निजी लॉज से गिरफ्तार किया गया। घुमुसर उत्तर डिवीजन के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) हिमांशु शेखर मोहंती ने कहा कि वन विभाग की टीम ने आरोपियों के कब्जे से सात फुट लंबी तेंदुए की खाल, धारदार हथियार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है।

डीएफओ ने कहा, ‘‘चूंकि, तेंदुए की खाल पर गोली के घाव का निशान था, हमें शक है कि शिकारियों ने उसे लगभग एक महीने पहले मारा होगा। इस मामले में जांच जारी है।’’

डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की खाल को डीएनए मिलान के लिए भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) की पशु परीक्षण प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी पर शिव के महामंत्र मिटाएंगे हर दुख; मिलेगी संतान और धन-समृद्धि!

West Bengal: पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला: वोट बैंक के लिए घुसपैठियों की ढाल बनी ममता सरकार

T20 World Cup 2026: सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान, गिल बाहर, ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री

Kitchen Hacks: किचन सुपरहीरो हैं नींबू के छिलके, बदबू, चिकनाई और जिद्दी दागों का होगा सफाया, जानें आसान उपाय