Odisha: दिव्यांग लोगों के लिये बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में विशेष सुविधायें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2023

राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला शहर में बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दिव्यांग व्यक्तियों के लिये विशेष सुविधायें और बैठने के लिये विशेष सीटें हैं ताकि वे बिना किसी परेशानी के मैच का आनंद ले सकें। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) इसे बैठने की क्षमता के मामले में दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के रूप में प्रमाणित कर चुका है जिसे महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर रखा है।

इसे भी पढ़ें: Sania Mirza: हर हालात का डटकर मुकाबला करने वाली सशक्त खिलाड़ी

ओडिशा के खेल सचिव आर विनीत कृष्णा ने कहा कि दिव्यांग हॉकी प्रशंसकों के लिये इंतजामात को और अनुकूल बनाने के लिये इस पर ‘रैंप’ बनाया गया है जो ‘लिफ्ट’ तक जाता है जिससे वे पहले तल के स्टैंड तक पहुंच सकते हैं। कृष्णा ने कहा, ‘‘दिव्यांग व्यक्ति किसी भी गेट से स्टेडियम में प्रवेश कर सकते हैं। हमने हर ओर से उनके लिये सुविधा प्रदान की है। स्टेडियम में उनके लिये लगभग 100 सीटें आवंटित की गयी हैं।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव