ओडिशा ट्रेन दुर्घटना सदी का सबसे बड़ा रेल हादसा: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना ‘‘इस सदी का सबसे बड़ा’’ रेल हादसा है और सच्चाई का पता लगाने के लिए उचित जांच की आवश्यकता है। रेल मंत्री के तौर पर दो बार सेवाएं दे चुकीं बनर्जी बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए शनिवार दोपहर दुर्घटनास्थल पहुंचीं। उन्होंने वहां पहले से मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की।

इसे भी पढ़ें: बाइडन शनिवार को कर सकते हैं ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर

न्होंने कहा, ‘‘हमने 70 एंबुलेंस, 40 चिकित्सक और नर्स घायलों की मदद के लिए पहले ही भेज दिए हैं।’’ रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों के लिए पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया, और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अतिरिक्त अनुग्रह राशि की घोषणा की।

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 261 हो गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम सात बजे के आसपास हुआ यह हादसा भारत का अब तक का चौथा सबसे भीषण हादसा है।

प्रमुख खबरें

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक

Donald Trump का तेहरान को लेकर दोहरा रुख! पूरी तरह खत्म करने की धमकी के बाद UN में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे की सार्थक बैठक

Asian Games में भारत का एथलेटिक्स अभियान शुरू, Tajinderpal Singh Toor पर टिकी निगाहें

मासूमों की चीखों से कांप उठा गांव!पूजा के पवित्र आंगन में बही खून की धारा, सिरफिरे पति ने पत्नी व दो पुजारियों को गोलियों से भूना