Odisha Train Accident: कटक में बोलीं ममता बनर्जी, सच्चाई सामने आनी चाहिए, केंद्र पर लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Jun 06, 2023

ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर राजनीति भी जबरदस्त तरीके से जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार पर हमलवार है। वह लगातार मौत के आंकड़ों पर सवाल खड़े कर रही हैं। आज फिर से ममता बनर्जी ओडिशा के कटक पहुंची है। कटक में उन्होंने घायल यात्रियों से मुलाकात की है। साथ ही साथ कहा है कि इतने लोग मारे गए हैं, सच्चाई सामने आनी चाहिए। शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर के पास भीषण ट्रेन हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Odisha Train Accident: राजनीति के बीच CBI ने शुरू की घटना की जांच, रेलवे ने फेक न्यूज ना फैलाने की अपील की

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस शुक्रवार शाम करीब सात बजे ‘लूप लाइन’ पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस के अधिकतर डिब्बे पटरी से उतर गए। उसी समय वहां से गुजर रही तेज रफ्तार बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा कर पटरी से उतर गए। इस हादसे में कम से कम 275 लोगों की जान चली गई। इस मामले की सीबीआई जांच की घोषणा की गई है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा