Odisha train accident: ममता बनर्जी कटक और भुवनेश्वर में कर सकती हैं घायलों से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे के घायलों से कटक तथा भुवनेश्वर के अस्पतालों में मंगलवार को मुलाकात कर सकती हैं। राज्य सचिवालय से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ममता बनर्जी राज्य के मंत्रियों चंद्रिमा भट्टाचार्य तथा शशि पांजा के साथ भुवनेश्वर से लौटते समय पश्चिम मेदिनीपुर जिले में मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में घायलों से मिल सकती हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मरीजों से मिलने के अलावा बनर्जी मरीजों को मिल रही सुविधाओं को भी देखेंगी। वह घायलों के परिजन से भी बातचीत करेंगी। लौटते समय वह मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से भी मिल सकती हैं, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।’’

इसे भी पढ़ें: Balasore train accident की सीबीआई जांच कराने की घोषणा सिर्फ हेडलाइन मैनेजमेंट : कांग्रेस

गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये,उनसे कम घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 25-25 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। ममता बनर्जी सरकार ने उन लोगों के परिवार को दो हजार रुपये की एकमुश्त अनुग्रह राशि और चार महीने के लिए मुफ्त राशन देने की भी घोषणा भी की है, जो दुर्घटना में घायल नहीं हुए हैं लेकिन सदमे में हैं। गौरतलब है कि ओडिशा ट्रेन हादसे में अभी तक 278 लोगों की मौत हो चुकी है और 1100 लोग घायल हैं।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर