Odisha Train Accident: क्या है KAVACH जिसकी खूब हो रही चर्चा, इसका जिक्र कर मांगा जा रहा रेल मंत्री का इस्तीफा

By अंकित सिंह | Jun 03, 2023

ओडिशा में हुए भयानक ट्रेन हादसे में 280 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 900 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जबरदस्त तरीके से लगातार जारी है। वहीं इसको लेकर अब राजनीति भी तेज होती दिखाई दे रही है। रेल दुर्घटना को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांग रहे हैं। इस दौरान कवच सुरक्षा वाले दावे पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। 

विपक्षी दल सरकार और मंत्री पर उठा रहे सवाल

एक ओर जहां इस ट्रेन हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है तो वहीं इस को लेकर राजनीति भी तेज है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी श्रीनिवास ने हादसे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और अश्विनी वैष्णव के एक पुराने वीडियो को साझा किया। बी श्रीनिवास ने लिखा के जब एक Train Derail होकर दूसरे Railway Track पर आ गयी थी, तब 'Kavach' कहाँ था?? 300 के आसपास मौतें, करीब 1000 लोग घायल। इन दर्दनाक मौतों के लिए कोई तो जिम्मेदार होगा?

इसे भी पढ़ें: Rail Accident In Indian History: भारतीय इतिहास के वे दर्दनाक ट्रेन हादसे जिसे सुन आज भी कांप जाती है रूह

NCP नेता अजीत पवार ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, रेल विभाग को इसकी जांच कर जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। रेलवे को यात्रियों की जान को अहमियत देनी चाहिए। पहले रेल मंत्री ऐसे रेल हादसों पर इस्तीफा दे देते थे, लेकिन अब कोई बोलने को तैयार नहीं। 

राजद ने ट्वीट कर कहा कि 'कवच' में भी कांड हो गया? मोदी सरकार के लिए बस 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेनों में ही इंसान चलते हैं! अगर रेल मंत्री में कुछ नैतिकता और आत्मग्लानि हो तो इतने परिवारों के बर्बाद होने पर तुरंत इस्तीफा दें!

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास