Nature Lovers का स्वर्ग है Mangalajodi, Chilika Lake के पास करें Wildlife Photography का मजा

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 05, 2026

भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकलना काफी मुश्किल है आज के समय में। काम का स्ट्रेस के चलते हम सभी काफी बिजी हो गए हैं। रोजाना की थकान से हर कोई परेशान हो जाता है फिर अचानक से किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश रहती हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसी अनोखी जगह के बारे में जहां का शांत वातावरण और हरियाली आपका मन मोह लेगी। आइए आपको इस लेख में बताते हैं इन जगहों के बारे में-

यदि आप शांत माहौल, चारों तरफ फैली हरियाली और रंग-बिरंगे पक्षियों को देखना काफी पसंद करते हैं, तो आप एक बार ओडिशा के एक बेहद अनोखे गांव का दीदर कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, ओडिशा के मंगलाजोड़ी गांव की। यह जगह खूबसूरत खारे पानी की झील चिलिका लेक के पास बसा हुआ है। यदि आप चिलिका झील देखने का प्लान बना रही हैं, तो एक बार समय इस गांव बीता सकती हैं।

दिखेगा सनसेट और सनराइज का नजारा

ओडिशा के इस गांव में ताजी हवा और सोंधी मिट्टी की खुशबू आपके दिमाग को एकदम रीफ्रेश कर देगी। यहां पर एक अलग ही सुकून देखने को मिलता है। मंगलाजोड़ी गांव की सबसे खास बात यही है कि यहां आपको बिना मोटर वाली लकड़ी की खूबसूरत नाव देखने को मिल जाएगी। जिसमें आप बैठकर झील के बीचों-बीच आप जा सकती हैं। इन नावों की मदद से आप अपनी पानी के बीच जाकर सनसेट और सनराइज का सुंदर नजारा देख सकती हैं।

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के लिए एकदम मस्त जगह

यहां काफी शांत और खूबसूरत जगह है, जो कि आपको प्रकृति और पानी की लहरों की हर छोटी-छोटी आवाज आपको जरुर सुनाई देंगी। इसके अलावा, यहां पर आप बर्ड वाचिंग या वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का भी शौक है, तो यहां आपको रुडी शेल्डक और सैंडपाइपर जैसे कई विदेशी पक्षी भी करीब से देखने को मिलते हैं, जिनकी तस्वीरें आप पास के कैमरे में कैप्चर कर सकते हैं।

मंगलाजोड़ी जानें का सबसे सही समय

अगर आप भी मंगलाजोड़ी घूमने का प्लान बना रही हैं, तो बारिश का मौसम यहां जाने के लिए अच्छा समय है। वहीं, अगर आप तरह-तरह के पक्षी देखना चाहती हैं, तो नवंबर से फरवरी के बीच जाएं। सर्दियों में यहां बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी आते हैं। यह जगह दोस्तों या अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा समय बिताने के लिए बेहतरीन मानी जाती है।

कैसे पहुंचे मंगलाजोड़ी?

मंगलाजोड़ी जाने के लिए आपको सबसे नजदीकी एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा सकती हैं या नजदीकी रेलवे स्टेशन से तंगी स्टेशन भी पहुंचा जा सकता है। तंगी स्टेशन से कैब या शेयरिंग रिक्शा इस गांव तक आराम से पहुंचा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें

Ram Mandir चंदा चोरी पर Saurabh Bharadwaj का VHP पर बड़ा हमला, कहा- संगठन पूरी तरह डर गया है

Ram Mandir पर चंदा चोरी के आरोप, VHP ने Kejriwal-Priyanka Gandhi के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

PM Modis visit to Indonesia: रक्षा, व्यापार से लेकर स्पेस तक, कई अहम Deals पर लग सकती है मुहर