ओडिशा सरकार ने लगाई मदद की गुहार, कहा- बाढ़ में फंसे मजदूरों को बचाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2018

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने केरल में बाढ़ ग्रस्त ओदपल्ली में फंसे 130 मजदूरों की मदद की गुहार लगाई है। ओडिशा सरकार ने यह अनुरोध अनिल सेठी (वहां फंसे लोगों में से एक) की मदद की गुहार लगाने और करीब 130 मजदूरों के वहां फंसे होने की जानकारी देने के बाद किया है। इन मजूदरों को ओदिपल्ली में अलुवा मुन्नार रोड स्थित आश्रय स्थल ले जाया गया है, लेकिन वहां उन्हें भोजन-पानी भी नहीं मिल पा रहा है। ये सभी मजदूर ओडिशा से है।

राज्य के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) बी पी सेठी ने केरल के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी एच कुरियन को एक पत्र लिख कहा, ‘मैं, आप से ओडिशा के बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराने के लिए उचित व्यवस्था करने का अनुरोध करता हूं।’ ओडिशा सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए यहां विशेष राहत आयुक्त कार्यालय में हेल्पलाइन भी शुरू की है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ओडिशा का कोई भी प्रभावित व्यक्ति 1070 (टॉल फ्री) और 0674-2534177 नंबर पर फोन कर सकता है। ओडिशा सरकार पहले ही बाढ़ प्रभावित केरल की मदद के लिए पांच करोड़ रुपए की वित्तिय सहायता की घोषणा कर चुकी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी अपने समकक्ष पिनराई विजयन से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और सहायता की पेशकश की।

प्रमुख खबरें

मदद के नाम पर थमाया 5 किलो राशन का बोरा, प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, पॉल स्टर्लिंग को सौंपी गई कमान

BSP की लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं आ रही: अखिलेश यादव

Paris Olympics 2024: अंतिम ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में अमन सहरावत से बड़ी उम्मीदें